Idle Medieval Town एक मजेदार एवं रणनीतिक आइडल क्लिकर गेम है, जिसमें आप बिल्कुल नये सिरे से एक मध्ययुगीन ग्राम का निर्माण करते हैं।
अपने साम्राज्य में दुकानों एवं घरों के निर्माण के लिए आपको गैंडाल्फ से मिलते-जुलते रंगरूप वाले व्यक्ति, जो वास्तव में गैंडल्फ नाम का एक जादूगर है, की मदद की जरूरत पड़ेगी। उसकी मदद से आप ग्राम के निर्माण के लिए आवश्यक पैसे की व्यवस्था कर सकते हैं। शुरुआत एक बेकरी के निर्माण से करें और उसके बाद स्क्रीन पर टैप करें ताकि ग्रामीण आपके व्यवसाय की ओर आकर्षित हो सकें। इसके बाद, आप बेकरी द्वारा अर्जित पैसा ले सकते हैं और उसका निवेश कर अपने ब्रेड, अपने मुनाफे एवं उत्पादन की गति में सुधार कर सकते हैं। इन सबसे आपको पहले से ज्यादा ग्राहक मिलेंगे और आप दिन के अंत में ज्यादा पैसे अर्जित कर पाएँगे।
साथ ही, आपको कर भी संग्रहित करने होंगे और चोरों से सावधान रहना होगा। साथ ही आपको आसपास के ग्रामों में सेल्समैन भेजने होंगे ताकि आपके उत्पादों का विज्ञापन हो सके। आप ग्राम के टाउन हॉल का स्तर भी बढ़ा सकते हैं और एक नया व्यवसाय खोलने में फायदा दिखने की प्रतीक्षा कर सकते हैं।
Idle Medieval Town एक मजेदार गेम है, जो उत्कृष्ट ग्राफिक्स से युक्त है और जिसमें आप नये सिरे से एक मध्ययुगीन ग्राम का निर्माण करने का आनंद ले सकते हैं।
आवश्यकताएँ (नवीनतम संस्करण)
- Android 6.0 या उच्चतर की आवश्यकता है
कॉमेंट्स
Idle Medieval Town के बारे में अभी तक कोई राय नहीं है। पहले व्यक्ति बनो! टिप्पणी